Read in English

SAM  ने ICSI  के साथ मिलकर नयी दिल्ली के Air Force Auditorium  में एक ख़ास कार्यक्रम का आयोजन किया| इस विशेष कार्यक्रम में अनेक कंपनी सचिवों की अपने परिवार सहित उपस्थिति रही| युवाओं द्वारा शानदार रूह को छू लेने वाली रंगारंग प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया| उन्होंने अपने अनूठे अंदाज़ में गाते-झूमते, सबको नचाते हुए कई अहम संदेशों को भी दिया| SAM  के युवा कार्यकर्ता युवाओं को उनके ही अंदाज़ में अध्यात्म की गूढ़ बातें,  व्यक्तित्व में निखार, आत्म- विकास, समाज कल्याण, देश के नव-निर्माण जैसे मुद्दों को उठाते हुए युवा ऊर्जा को सही दिशा में बढ़ाते आए हैं| यह कार्यक्रम भी इसी श्रृंखला में एक सुंदर कड़ी जोड़ते हुए युवाओं में देशप्रेम के जज़्बे को जगा गया| Dance, Music व प्रेरणादायक Lecture के मेलजोल को खूब पसंद किया गया| एक तरफ Eternal Splendor  की अनुपम शैली में देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य नाटिका ने सबको इस विषय पर सोचने के लिए मजबूर किया| दूसरी तरफ Rock band - Eternal Bliss की धुनों में सजे अर्थपूर्ण गीतों ने समां बाँध दिया| इनका विशेष प्रभाव दर्शकों पर नज़र भी आया| जब वे खुद को रोक नहीं पाए और गीतों पर झूमते-थिरकते कई बार सबने खड़े होकर Eternal Bliss  को  ख़ास सम्मान दिया| इन Standing Ovations  ने कार्यक्रम की शानदार सफलता की गवाही देते हुए SAM  के युवा कार्यकर्ताओं की हौंसला-अफ्ज़ाई भी की| NIRC-ICSI  के अध्यक्ष CS  श्री मनीष गुप्ता भी SAM  से काफी प्रभावित हुए| SAM  के कार्यों की भरपूर सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि SAM   ने जिस अद्भुत ढंग से मनोरंजन को एक नया अर्थ दिया है, वह वाकई काबिले तारीफ है| इस अनुभव का हिस्सा बनाने के लिए वे SAM   के तहे दिल से शुक्रगुज़ार हैं|

SAM at CA Day 2016 Celebrations

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox