Read in English

विकासपुरी (पश्चिम दिल्ली): दिल्ली की सड़के जितनी चमकदार हैं उतनी ही अंधकारमयी भी हैं | NCRB के आंकड़े बताते हैं कि सन 2016 में, मेट्रो शहरों में महिलाओं के विरुद्ध 33.1% अपराध राजधानी में दर्ज हुए थे | महिलाओं के विरुद्ध यह गंभीर अपराध दर समाज में आक्रोश और निंदा को जन्म देता है, फिर भी परिस्थिति में कोई परिवर्तन नहीं आता | राज्य का पश्चिमी क्षेत्र, जो कि घनी आबादी के लिए जाना जाता है, लिंग आधारित हिंसा से ग्रसित है | श्री आशुतोष महाराज जी के दिव्य मार्गदर्शन में संचालित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के लिंग समानता कार्यक्रम – संतुलन द्वारा सामाजिक विकास में महिलाओं के योगदान के सन्दर्भ में जागरूकता फैलाने हेतु पश्चिम दिल्ली स्थित विकासपुरी क्षेत्र में एक अभियान चलाया जा रहा है | क्षेत्र की महिलाएं विशेष रूप से इस अभियान की लक्षित दर्शक हैं, जिन्हें उनके अधिकारों से अवगत कराया जाता है और लिंग के परिप्रेक्ष्य में परिवर्तन लाने हेतु प्रेरित किया जाता है | संवेदनशील लोगों को सहकर्मी शिक्षकों के रूप में अभियान में शामिल होने व् लिंग आधारित भेदभाव (GBD) और लिंग आधारित हिंसा (GBV) से पीड़ित लोगों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया जाता है |

Santulan frets about women in capital city, organizes yet another awareness drive from Vikaspuri area of West Delhi

गहरा व् पूर्वाग्रही लिंग आधारित पक्षपात सामाजिक परम्पराओं और भ्रांतियों के रहस्योद्घाटन के साथ नियमित उपचार की मांग करता है | इसीलिए इस अभियान में प्रत्येक व्यक्ति के उपचार हेतु, विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जैसे लिंग संवेदीकरण और महिला सशक्तिकरण कार्यशालाएं, सार्वजानिक स्थलों पर जागरूकता काउंटर, जागरूकता रैली, चिंतन सत्र, आदि |

अभियान के अंतर्गत कार्यक्रमों में लैंगिक चुनोतियों पर आधारित नाटिका, महिलाओं के विरुद्ध हिंसा और अपराधों पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान, समग्र महिला सशक्तिकरण पर विचार विमर्श, क्षमता निर्माण, चरित्र निर्माण आदि जैसे सत्र आयोजित किये जाते हैं | सामजिक और आर्थिक रूप से सशक्त महिलाएं भी भेदभाव और अपराधों की शिकार होती हैं; इस तथ्य को मुख रूप से सबके समक्ष रखा जाता है |

Santulan frets about women in capital city, organizes yet another awareness drive from Vikaspuri area of West Delhi

उपर्युक्त जागरूकता रैली इस अभियान का एक ऐसा हिस्सा है, जिसके माध्यम से हज़ारों लोगों तक सन्देश जाता है | रैली में महिलाओं और युवतियों द्वारा पोस्टरों और नारों के मध्याम से जन जन तक कन्याओं के संरक्षण और महिलाओं के सम्मान का सन्देश पहुचाया जाता है |

 

 

 

 

 

 

अभियान की सफलता हेतु कोई कसर न छोड़ते हुए, जागरूकता काउंटरों को उन स्थानों पर आयोजित किया जाता है जहां अधिक से अधिक संख्या में लोग आते हैं | काउंटरों को पुत्र द्वारा अंतिम संस्कार करना, पुत्र से ही वंश आगे बढ़ना, इत्यादि, जैसी पुरातन मान्यताओं के वास्तविक अर्थ को दर्शाते पोस्टरों से सुसज्जित किया जाता है | संतुलन के ज्ञानवर्धक पैम्फलेटों का व्यापक वितरण भी होता है साथ ही आगंतुकों से लिंग आधारित विषमताओं पर परामर्श भी किया जाता है | नुक्कड़ नाटक, रोचक खेल, लैंगिक असमानता के विरुद्ध शपत दीवार, आदि, इस अभियान की कुछ ऐसी गतिविधियाँ हैं, जिनके माध्यम से नारी के महत्त्व का सन्देश बड़े स्तर पर लोगों तक पहुचाया जा रहा है |

अपने निरंतर प्रयासों से संतुलन इस अभियान द्वारा समाज में महिलाओं के अधिकारों व् क्षमता के प्रति जागरूकता ला रहा है और महिलाओं को आत्मिक स्तर से जागृत कर रहा है | संतुलन समग्र नारी सशक्तिकरण के उद्देश्य से समाज में कार्यरत है, जिसके द्वारा महिलाएं लिंग आधारित पक्षपात के समस्त रूपों का सामना कर सकती हैं और आने वाली पीढियों के लिए लिंग समान भविष्य का निर्माण कर सकती हैं  | 

महिलाओं के उत्थान हेतु, डीजेजेएस के विकासपुरी केंद्र द्वारा की गयी विविध पहल की कुछ झलकियाँ...

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox