दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (डीजेजेएस) द्वारा दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की कृपा से 22 से 26 सितंबर 2026 तक श्री राम कथा का गुरदासपुर, पंजाब में आयोजन किया गया। यह पाँच दिवसीय कार्यक्रम मात्र एक पारंपरिक भक्ति आयोजन नहीं रहा, अपितु आत्म-चिंतन से परिपूर्ण एक दिव्य अनुभव बन गया। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में गहरे आदरभाव और उच्चतम सत्य से पुनः जुड़ने की प्रबल अभिलाषा के साथ इस पावन आयोजन में सम्मिलित हुए।

कथा व्यास साध्वी शची भारती जी ने रामायण में निहित दिव्य एवं गूढ़ शिक्षाओं को सरल एवं प्रेरणादायक रूप में प्रस्तुत किया। उनके प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को ‘राम राज्य’ के स्वर्णिम युग के प्रसंगों से जोड़ते हुए यह समझाया कि ये शिक्षाएँ एक सच्चे साधक के जीवन को रूपांतरित करने की क्षमता रखती हैं। उनके प्रेरणादायक विचारों ने शाश्वत ज्ञान और समकालीन चुनौतियों के बीच सेतु का काम किया। आज की तेज रफ्तार, बाह्य सफलता से संचालित दुनिया में भगवान राम का जीवन आंतरिक स्थिरता और संतुलन की बुनियाद बनकर उभरता है।
कथा का शुभारम्भ प्रार्थना और प्रभु श्रीराम के पावन चरणों में वंदन के साथ हुआ, तत्पश्चात मधुर भजनों ने वातावरण को दिव्यता से परिपूर्ण कर दिया, जिसने मानव और परमात्मा के मध्य प्रेम एवं आत्मीयता के संबंध को और अधिक प्रगाढ़ बनाया। कथा व्यास जी ने भगवान राम के जीवन से अनेक उदाहरण प्रस्तुत किए और बताया कि प्रभु श्री राम का पृथ्वी पर अवतरण सत्य की पुनर्स्थापना हेतु हुआ था। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम की प्रत्येक लीला बहुआयामी अर्थ रखती है।

कथा में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि आज के युग में आध्यात्मिकता मात्र एक विकल्प नहीं, अपितु आवश्यकता है। तनाव, व्याकुलता और निरंतर भागदौड़ से भरे इस समय में यही आध्यात्मिक आधार व्यक्ति को स्थिर और धैर्यवान बनाए रख सकता है।
भगवान राम ने मानव रूप धारण कर संसार में व्याप्त नकारात्मकता को समाप्त किया, न्याय की स्थापना तथा मानव जीवन में सत्यनिष्ठा और आदर्श मूल्यों का संचार किया। वे आदर्शवाद के सर्वोच्च प्रतिमान हैं। हजारों वर्षों बाद भी उनका जीवन आज भी हमें यह सिखाता है कि जीवन कैसे जिया जाए। उनका जीवन और रामराज्य की अवधारणा आज भी समाज के लिए प्रेरणा एवं आदर्श बनी हुई है।
साध्वी जी ने श्रोताओं से अनुरोध किया कि वे प्रभु श्रीराम के जीवन को केवल कथा के रूप में न सुनें, बल्कि उसे अपने जीवन में उतारने का प्रयास भी करें। उन्होंने समझाया कि भगवान राम जैसे गुणों को आत्मसात करना, प्राचीन दिव्य ज्ञान ‘ब्रह्मज्ञान’द्वारा आज भी संभव है। केवल एक पूर्ण सतगुरु ही यह ब्रह्मज्ञान मानव को प्रदान कर सकते हैं। परम पूज्य श्री आशुतोष महाराज जी वर्तमान समय के ऐसे ही सच्चे आध्यात्मिक गुरु हैं, जो ब्रह्मज्ञान की विधि प्रदान करते हुए ईश्वर का प्रत्यक्ष अनुभव कराते हैं। इस पाँच दिवसीय कार्यक्रम में, दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की कृपा से अनेक जिज्ञासु ब्रह्मज्ञान में दीक्षित हुए। उन्होंनें गहन साधना की दिशा में एक कदम बढ़ाया, जो क्षणिक सुखों से परे जाकर स्थायी आंतरिक शांति दिलाती है।
कथा का समापन वास्तव में कोई अंत नहीं था, बल्कि इसने प्रत्येक श्रोता के भीतर एक आंतरिक संवाद छोड़ दिया। कथा समाप्ति के साथ यूँ तो भजनों की धुनें धीरे-धीरे मंद पड़ गई, किन्तु उसका सार शेष रहा। एक नवीन दृष्टिकोण और विवेक व ज्ञान से मार्गदर्शित जीवन की ओर बढ़ती हुई एक यात्रा के रूप में लोग इस कार्यक्रम का हमेशा याद रखेंगे।