Read in English

26  अप्रैल से 2 मई तक श्रीमद् देवी भागवत कथा का कार्यक्रम रेशिमबाग ग्राउंड, नागपुर, महाराष्ट्र में किया गया| कथा का शुम्भारम्भ मंगल कलश यात्रा से हुआ| कथा व्यास साध्वी अदिति भारती जी ने कथा का वाचन करते हुए श्रीमद्देवीभागवत के अनेक गूढ़ तथ्यों को सहज प्रकार से भक्तों के समक्ष रखा| उन्होंने अपने विचारों के माध्यम से बताया कि माँ देवी वास्तव में वे आदि शक्ति है जिन्होंने इस सृष्टि का निर्माण व् संचालन किया है| आज का विज्ञान भी इस बात को स्वीकार करता है कि हर कार्य के भीतर ऊर्जा का वास है| अगर ऊर्जा न हो तो कार्य सम्भव नहीं| एक स्थिर वस्तु में भी ऊर्जा का वास है| आज के वैज्ञानिक जिसे ऊर्जा या energy कह रहे है, उसे ही हमारे ऋषियों व् मनीषियों ने माँ शक्ति कह कर संबोधित किया है| साध्वी जी ने समझाया कि जिस समय हम ब्रह्मनिष्ठ सतगुरु द्वारा ब्रह्मज्ञान को प्राप्त करते है तो हमारी ऊर्जा सही दिशा की ओर बढ़ती है| हम संकीर्ण मानसिकता का त्याग कर समाज के कल्याण के लिए प्रयासरत होने लगते है| माँ लक्ष्मी प्राकट्य उत्सव, महिषासुर वध व् माँ गायत्री उपासना आदि प्रसंग विशेष आकर्षण का केंद्र रहे| कार्यक्रम में अनेक प्रबुद्ध हस्तियाँ व् बुद्धिजीवी उपस्थित रहे| कथा के अंत में अनेक भक्तों ने ब्रह्मज्ञान द्वारा अपने ही घट में माँ के दिव्य दर्शनों को प्राप्त किया|

The Elysian Discourse of Shrimad Devi Bhagwat Katha in Nagpur, Maharashtra Initiates Devotees to Know the Shakti Within, an Epitome of Spiritual Liberation

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox