Read in English

दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के दिव्य मार्गदर्शन द्वारा गठित दिव्य ज्योति वेद मन्दिर वैदिक परम्परा की पुनर्स्थापना एवं प्रचार-प्रसार हेतु संलग्न है।

The resonance of Shukla Yajurvediya Rudrashtadhyayi by DJVM remarks the Beginning of Shrimad Bhagwat Katha at Rohini Sector-15, Delhi

दिव्य ज्योति वेद मन्दिर द्वारा असंख्य ब्रह्मज्ञानी साधकों को वेद-मंत्रों के विशुद्ध उच्चारण में अभ्यस्त किया है जो निष्काम भाव से वेद-मंत्रों का विशुद्ध उच्चारण जन-जन में प्रसारित कर रहे हैं।

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा हर पर्व व कार्यक्रम वैदिक व सनातन परंपरा के अनुसार ही मनाया जाता है। इसी प्रकार श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का प्रारंभ भी इसी वैदिक परम्परा के साथ किया जाता रहा है।

The resonance of Shukla Yajurvediya Rudrashtadhyayi by DJVM remarks the Beginning of Shrimad Bhagwat Katha at Rohini Sector-15, Delhi

इसी श्रृंखला में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की शाखा रोहिणी सैक्टर-15, दिल्ली द्वारा 12 सितंबर 2022 से 18 सितंबर 2022 तक डी.डी.ए ग्राऊण्ड, ब्लाॅक-ए, सैक्टर -16, रोहिणी, दिल्ली में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। इसी के अंतर्गत 11 सितंबर 2022 को प्रातः 9 बजे कथा स्थल से मंगल कलश यात्रा निकाली गई व कलश यात्रा के उपरांत कथा स्थल पर दिव्य ज्योति वेद मन्दिर के ब्रह्मज्ञानी वेदपाठियों द्वारा वेद पाठ किया गया। वेद मंत्रोच्चारण हेतु 50 से अधिक वेदपाठी मंच पर उपस्थित हुए। वेद मंत्रोच्चारण की ध्वनियों से पूरा वातावरण दिव्य तरंगों से तरंगित हो गया। सामूहिक वेद मंत्रोचारण के इस दिव्य प्रभाव से ही वैदिक निधि का संरक्षण एवं संरक्षण संभव हो सकेगा |

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox