Read in English

योग का सदाबहार प्राचीन ज्ञान आज की तेज दौड़ती दुनिया में पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है। अनेको योग शिविरों का आयोजन कर डी.जे.जे.एस. आरोग्य योग को जनमानस के करीब लाने हेतु अपने प्रयासों को जारी रखा है | 

Vilakshan Yoga Shivirs organised by DJJS Aarogya to promote Healthy Lifestyle| Common Yoga Slip Ups | Monthly Yoga Bulletin - Sep 22

इसी के अंतर्गत  सितंबर 2022 में निम्नलिखित योग शिविर आयोजित किए गए:

  1. पंजाब के अबोहर शहर में 23 से 25 सितंबर, 2022 तक तीन दिवसीय विलक्षण योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अबोहर के मेयर श्री विमल ठठाई की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई गई। कार्यक्रम के दौरान, डी.जे.जे.एस. से पधारे उपदेशक ने योग से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के तरीकों के बारे में बताया और विभिन्न आसनों को प्रस्तुत किया, जिन्हें आसानी से दैनिक दिनचर्या में शामिल किया जा सकता है। 275 लाभार्थियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और महत्वपूर्ण योगासन और प्राणायाम का अभ्यास करना सीखा। इस कार्यक्रम को प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों ने कवर किया।
  2. फ़्रेस्नो, कैलिफ़ोर्निया में, 4 और 18 सितंबर, 2022 को योग शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें 67 लोग शामिल हुए। लाभार्थियों ने विभिन्न आसनों के अभ्यास के सही तरीके सीखे। इसके अलावा, डी.जे.जे.एस के प्रचारकों ने उपस्थित लोगों को यह भी बताया कि योग जीवन में कितना महत्व रखता है और विभिन्न आसन उनके स्वास्थ्य को कैसे बेहतर बनाया जा सकता हैं।

इन सत्रों में, विभिन्न सामान्य गलतियों पर भी ज़ोर दिया गया जो अक्सर योग अभ्यासी योग के दौरान करते है | निम्नलिखित कुछ सामान्य भूल हैं जिन पर योग करते समय ध्यान देना चाहिए।
 

Vilakshan Yoga Shivirs organised by DJJS Aarogya to promote Healthy Lifestyle| Common Yoga Slip Ups | Monthly Yoga Bulletin - Sep 22
  1. मुद्रा के आकार पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित करना - योग की सुंदरता इस तथ्य में निहित है कि हर कोई अपनी 'व्यक्तिगत संपूर्ण मुद्रा' रख सकता है। तो योग शिक्षक वाली सही योग मुद्रा पाने के लिए योग करते समय योग के अन्दर निहित आनंद को नहीं खोना चाहिए | 
  2. सही श्वास संचालन को भूल जाना - उचित श्वास एक प्रभावी योग अभ्यास का प्रमुख तत्व है। यह मतिष्क को भी सतर्क रखता है। इसलिए योग करते समय सांसों पर ध्यान केन्द्रित करना महत्वपूर्ण है ।
  3. वार्म अप और कूल डाउन योग आसन को अनदेखा करना - योग करने के लिए शरीर को एक उचित तापमान की आवश्यता होती है इसीलिए योग करने से पहले वार्म अप आसन करना आवश्यक है | और इसी प्रकार योग को करने के बाद भी शरीर को सामान्य  तापमान  में लाना अत्यंत आवश्यक है | तो आइए उन्हें करना सुनिश्चित करें।

विलक्षण योग शिविर डी.जे.जे.एस द्वारा योग के स्वास्थ्य लाभों को दुनिया तक पहुंचाने का एक माध्यम है।

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox