दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (DJJS) के लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण प्रकल्प, संतुलन ने, दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के मार्गदर्शन में, 2 नवम्बर 2025 को बठिंडा के रोज़ गार्डन स्थित बलवंत गर्गी ऑडिटोरियम में तू है शक्ति 2.0, पंजाब चैप्टर का शुभारंभ किया।

यह नया अध्याय, तू है शक्ति 1.0 की मज़बूत नींव पर आधारित है, जिसे वर्ष 2016 में कन्या भ्रूण हत्या जैसी लैंगिक विकृतियों के विरुद्ध एक राष्ट्रव्यापी अभियान के रूप में प्रारंभ किया गया था जिसका शुभारंभ माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे. पी. नड्डा जी ने माननीय सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्री महेश गिरी जी की उपस्थिति में किया था। समय के साथ यह 14 राज्यों में फैले एक व्यापक रूपांतरकारी आंदोलन के रूप में विकसित हुआ, जिसने बहु-आयामी जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लाखों महिलाओं एवं परिवारों को लाभान्वित किया। अपनी उल्लेखनीय सफलता के साथ यह लिंग आधारित हिंसा और भेदभाव के विरुद्ध एक प्रमुख राष्ट्रीय अभियान बनकर उभरा और आज भारत का अग्रणी महिला सशक्तिकरण अभियान है। तू है शक्ति 2.0 बठिंडा में पंजाब चैप्टर का शुभारंभ, क्षेत्र में लैंगिक समानता के प्रति जन-जागरूकता, संवेदनशीलता और ठोस कार्यवाही को मज़बूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम की शुरुआत मंगल दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसकी शोभा बढ़ाई, अलग-अलग कार्यक्षेत्रों से उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने, मिस पूनम सिंह, एडीसी बठिंडा, श्री सरूप चंद सिंगला, जिला अध्यक्ष, भाजपा, श्री गुरप्रीत लहरी, ब्यूरो चीफ, दैनिक जागरण, अरजित गोयल, एमडी, पेरिस सिटी, श्री जसवंत सिंह, एमडी, जेबी इवेंट मैनेजमेंट, डॉ. कंवलजीत कौड़ा, यूरोलॉजिस्ट, एम्स, श्री दीपक सिंगला, कन्हैया एडवरटाइजिंग, तथा DJJS के साधक एवं साध्वी प्रतिनिधि, स्वामी ज्ञानेशानंद जी, स्वामी उमेशानंद जी, साध्वी तपस्विनी भारती जी, साध्वी जयन्ती भारती जी, साध्वी शुभ्रा भारती जी, दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य|

“तू है शक्ति 2.0” पंजाब चैप्टर के भव्य शुभारंभ की घोषणा प्रतिष्ठित अतिथियों द्वारा की गई, जिनमें श्री नारायण गर्ग, अध्यक्ष, शेलर एसोसिएशन, श्री अमर बजाज, सचिव, श्री विजय पाल अरोड़ा, जीएम, वर्धमान पॉलीटेक्स, श्री फतेह पाल सिंह, डिप्टी चीफ इंजीनियर शामिल रहे। उपस्थित अतिथियों ने DJJS संतुलन के मिशन और विज़न के प्रति अपनी सामूहिक समर्थन व्यक्त किया और साझा किया कि वे नई ऊर्जा और उद्देश्य की भावना के साथ लौट रहे हैं।
सभा-संगत साध्वी बहनों के अद्वितीय संगीत बैंड की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हो उठी, जिनकी रचनाएँ शौर्य और भक्ति का अनुपम समन्वय थीं।माँ दुर्गा की शक्ति को अभिव्यक्त करती शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुतियाँ और निःस्वार्थ स्वयंसेवकों द्वारा मंचित प्रभावी नाट्य-अभिनय ने कार्यक्रम की गरिमा को और समृद्ध किया।
साध्वी जयंती भारती जी और साध्वी तपस्विनी भारती जी ने अपने प्रेरणास्पद प्रवचनों में सामाजिक परिवर्तन का सशक्त संदेश दिया। उन्होंने दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक एवं संचालक दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की दिव्य विचारधारा को प्रतिध्वनित करते हुए कहा कि महिलाओं को आध्यात्मिक जागरण द्वारा अपने भीतर की आदिशक्ति को प्रकट करना होगा, जिससे वे देवी दुर्गा की भाँति पूर्ण एवं समग्र सशक्तिकरण की मूर्ति बन सकें। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि आध्यात्मिक जागरण ही वास्तविक लैंगिक संतुलन स्थापित करने का सर्वोपरि और एकमात्र उपाय है, क्योंकि वही समाज में स्वाभाविक रूप से सहानुभूति, करुणा और पारस्परिक सम्मान के संस्कारों को विकसित करता है।
तू है शक्ति 2.0, पंजाब चैप्टर को आगे बढ़ाने हेतु सशक्त नारी समृद्ध परिवार तथा पुत्रः पुत्रेण दुहिता समा-ये दो विशेष अभियानों को लागू किया जाएगा। ये अभियान DJJS संतुलन के ग्रासरूट स्तर, विशेषतः ग्रामीण एवं वंचित क्षेत्रों में चल रहे सतत प्रयासों का ही विस्तार हैं, जिनका उद्देश्य समाज की संरचना में गहराई से जमी लैंगिक एवं सांस्कृतिक पूर्वाग्रहों का उन्मूलन कर महिलाओं को सशक्त बनाना है।
पारंपरिक सशक्तिकरण मॉडलों से आगे बढ़ते हुए, DJJS संतुलन महिलाओं को आध्यात्मिक रूप से जागृत कर उनकी आंतरिक शक्ति को उभारने पर कार्य करता है। पिछले दो दशकों में यह विशाल जन-जागरूकता अभियानों, संवेदनशीलता कार्यशालाओं और नेतृत्व विकास कार्यक्रमों के माध्यम से लाखों लोगों तक पहुँचा है। आज, देशभर के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 6.5 लाख से अधिक महिलाएँ और बालिकाएँ आत्मविश्वास, गरिमा के साथ नेतृत्व करते हुए संयुक्त राष्ट्र के SDG-5 के अनुरूप लैंगिक समानता एवं समावेशी विकास को आगे बढ़ा रही हैं।
दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के दिव्य मार्गदर्शन में, DJJS लैंगिक संवेदनशीलता, शिक्षा, नशा उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक स्वास्थ्य, आपदा राहत और कारागार सुधार सहित बहुआयामी सामाजिक सुधार कार्यक्रमों के माध्यम से विश्व शांति, समानता और बंधुत्व की स्थापना हेतु अपने मिशन को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।
संतुलन अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से वैश्विक स्तर पर जागरूकता को और विस्तारित कर रहा है। इस मिशन से जुड़ें— अपडेट्स और प्रेरक जानकारियों के लिए Instagram, Facebook और X (Twitter) पर @DJJSSantulan को फॉलो करें।