दिव्य ज्योति जागृति संस्थान (डीजेजेएस) की लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण प्रकल्प-संतुलन ने दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के मार्गदर्शन में 2 नवम्बर 2025 को बठिंडा स्थित बलवंत गार्गी प्रेक्षागृह में अपने प्रमुख अभियान ‘तू है शक्ति 2.0’ के दूसरे संस्करण के शुभारंभ की घोषणा की।

कार्यक्रम का आरंभ विशिष्ट अतिथियों द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों में एडीसी बठिंडा सुश्री पूनम सिंह; भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सरूप चंद सिंगला; दैनिक जागरण, ब्यूरो चीफ श्री गुरप्रेम लहरी; पेरिस सिटी, एमडी श्री अर्जित गोयल; एमडी, जेबी इवेंट मैनेजमेंट श्री जसवंत सिंह; यूरोलॉजिस्ट, एम्स, डॉ. कंवलजीत कौड़ा; श्री दीपक सिंगला, कन्हैया एडवर्टाइजिंग सहित दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी ज्ञानेशानंद जी, स्वामी उमेशानंद जी, साध्वी तपस्विनी भारती जी, साध्वी जयंती भारती जी तथा साध्वी शुभ्रा भारती जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में संन्यासिनी साध्वियों के बैंड द्वारा ऊर्जावान संगीत प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुतियों में वीरता और भक्ति रस के भावों का सुंदर संगम देखने को मिला। संतुलन के स्वयंसेवकों द्वारा माँ दुर्गा की शक्ति का आह्वान करती प्रभावशाली नाट्य मंचन एवं शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति ने कार्यक्रम को और अधिक सार्थक एवं प्रभावी बनाया।

साध्वी जयंती भारती जी एवं साध्वी तपस्विनी भारती जी ने अपने प्रेरणादायी उपदेशों के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन का सशक्त संदेश दिया। दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की क्रांतिकारी विचारधारा को प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को आध्यात्मिक जागरण के माध्यम से अपने भीतर की आदिशक्ति को जागृत करना होगा, ताकि वे देवी दुर्गा के समान पूर्ण एवं समग्र रूप में सशक्त हो सकें। वास्तविक लैंगिक संतुलन स्थापित करने का सबसे प्रभावी और एकमात्र मार्ग आध्यात्मिक जागरण है, जो समाज में स्वाभाविक रूप से सहानुभूति, करुणा और परस्पर सम्मान का विकास करता है।
‘तू है शक्ति 2.0’ बठिंडा चैप्टर का औपचारिक शुभारंभ शेलर एसोसिएशन के अध्यक्ष, श्री नारायण गर्ग; सचिव श्री अमर बजाज; वर्धमान पॉलिटेक्स के जीएम श्री विजय पाल अरोड़ा; तथा डिप्टी चीफ इंजीनियर श्री फतेह पाल सिंह द्वारा किया गया। उपस्थित सभी ने संतुलन के उद्देश्य के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया |
‘तू है शक्ति 1.0’ का शुभारंभ वर्ष 2016 में नई दिल्ली में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे. पी. नड्डा जी की उपस्थिति में हुआ था। यह अभियान कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध एक पहल के रूप में शुरू होकर 14 राज्यों में फैले एक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में विकसित हुआ। विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लाखों लोगों को लाभान्वित करते हुए यह पहल आज संतुलन का एक प्रमुख अभियान और भारत के अग्रणी महिला सशक्तिकरण आंदोलनों में से एक बन चुका है।
दिल्ली एनसीआर में ‘तू है शक्ति 2.0’ के सफल आरंभ के बाद, बठिंडा चैप्टर इस अभियान का अगला महत्वपूर्ण चरण है, जिसका उद्देश्य बठिंडा क्षेत्र में लैंगिक भेदभाव, हिंसा और कन्या भ्रूण हत्या के मूल कारणों की पहचान कर उन्हें मूल रूप से समाप्त करने के लिए जन जागरूकता, संवाद और कार्रवाई को सशक्त बनाना है।
अभियान को सुव्यवस्थित और रणनीतिक रूप से लागू करने के लिए डीजेजेएस संतुलन, बठिंडा ने 7 मंडियों जैसे पुछो मंडी, गोनियाना मंडी, रामा मंडी, मौर मंडी, रामपुरा मंडी, फूल मंडी और तपा मंडी तथा 60 पिंड(गांव)जैसे चौके, राम नगर, कनकवाल, कोटरा कोरा, मेहराज, दिओन, आनंदघर फूल, गिद्दड़, भिसियाना, घांडा वन्ना, बलियानवाली, बागा, रामपुरा, नांव, खेमुआना, हरराईपुर खियाली, कोटली कलां, गिल पट्टी, गोनियाना नईयां वाला, पीर खाना बस्ती, घुमान कलां, कोटली, यात्री, छठे वाला, मरही, ढिंगर, नट बहघर, जोधपुर पाखर चहलावाली, बुर्ज मानसा, घाटवाली, राम सरन, बांगी दीपा आदि को अपनाया है, ताकि जमीनी स्तर पर प्रभावी पहुंच बनाई जा सके और परिणाम सुनिश्चित किए जा सकें।
पारंपरिक सशक्तिकरण मॉडलों से आगे बढ़ते हुए संतुलन महिलाओं के मूल स्तर अर्थात उनकी सोच पर कार्य करता है और आध्यात्मिकता के माध्यम से उसमें सकारात्मक परिवर्तन लाता है। पिछले दो दशकों में इस प्रकल्प ने देश-विदेश में समाज के हर वर्ग से संबंधित 6 लाख से अधिक महिलाओं को सशक्त बनाया है |
दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के दिव्य मार्गदर्शन में डीजेजेएस लैंगिक समानता, शिक्षा, नशा उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक स्वास्थ्य, आपदा राहत और कारागार सुधार जैसे बहुआयामी सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से विश्व में शांति, समानता और भाईचारे की स्थापना के अपने मिशन को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।
संतुलन अपने डिजिटल माध्यमों के जरिए वैश्विक स्तर पर जागरूकता को भी प्रभावी कर रहा है। इस अभियान से जुड़ने के लिए इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर @DJJSSantulan को फॉलो करें और नवीनतम जानकारी प्राप्त करें।
