Read in English

मंथन- सम्पूर्ण विकास केंद्र, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का एक समग्र शिक्षा कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य अपने छात्रों को शैक्षणिक रूप से प्रोत्साहित करने के साथ-साथ भावनात्मक, सामाजिक और समग्र व्यक्तित्व विकास प्रदान करना है।

Beyond Grades: The Unseen Dimensions of Co-Curricular Wisdom | December 2023 | DJJS Manthan SVK

इसी शृंखला में दिसम्बर माह 2023 में मंथन द्वारा अनेकों ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यशालाओं का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 1399 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

दिसम्बर माह में आयोजित कार्यशालाएं इस प्रकार हैं –

Beyond Grades: The Unseen Dimensions of Co-Curricular Wisdom | December 2023 | DJJS Manthan SVK
  1. नींव- Nurturing Strong Future - “Setting Goals and Achievement” सत्र का संचालन प्रेरक प्रवक्ता सुश्री रागिनी ने किया। बच्चों ने रोचक गतिविधियों से सीखा कि लक्ष्य और उपलब्धियाँ को निर्धारित करने से उनके व्यक्तिगत और शैक्षणिक विकास को बल मिलता है।
  2. निर्णयात्मक संस्कारशाला का उद्देश्य था बच्चों को सही समय पर सही निर्णय लेना सिखाना। इस सत्र में मंथन-सम्पूर्ण विकास केन्द्र के कार्यकर्ताओं ने निर्देशित पाठों और रोचक कहानियों के माध्यम से बच्चों को सिखाया कि जीवन में सही दोस्तों का चयन, कठिन परिस्थितियों में धैर्य रखना और अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लेने का कौशल हमें सफलता की दिशा में मदद करता है। इससे हमें आत्मविश्वास और सकारात्मकता भी मिलती है।
  3. जीवन कौशल कार्यशाला साध्वी अनीशा भारती जी द्वारा संचालित “सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता विषय पर आधारित थीं। इन सत्रों का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सहानुभूति, जागरूकता, कार्यकौशलता, व्यवहार इत्यादि की भावना विकसित करना रहा।
  4. भारत गौरव गाथा- आओ करें भारत की सैर कार्यशाला के अंतर्गत बच्चों ने उत्तराखण्ड राज्य का एक ऑनलाइन दौरा किया, जहाँ उन्होंने जाना की उत्तराखण्ड को “रत्नों की भूमि” कहा जाता है। वहाँ के भौगोलिक क्षेत्र से लेकर त्यौहारों, व्यंजनों, लोक संगीत, नृत्य रूपों, राष्ट्रीय उद्यानों, वन्यजीव अभयारण्यों जैसे सांस्कृतिक मूल्यों के विषय में जाना।
  5. भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठता पर मंथन-सम्पूर्ण विकास केन्द्र के कार्यकर्ताओं ने “हमारे राष्ट्रीय नायक पर एक विशेष सत्र आयोजित किया। इसमें बच्चों ने भारत देश के नायकों के विषय में जानकारी प्राप्त की, जिनको राष्ट्र की सांस्कृतिक विकास का प्रेरक होने के रूप में पहचाना जाता है।
  6. विज्ञानशाला मे मंथन-सम्पूर्ण विकास केन्द्र के कार्यकर्ताओं ने एक आभासी सत्र के माध्यम से बच्चों को वैज्ञानिक प्रयोग सिखाए।इस सत्र के माध्यम से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है एवं कम संसाधनों में भी वे विज्ञान के गूढ़ रहस्यों को सरलता से सीख पाते है।

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox