Read in English

संस्थान समाजिक गतिविधियों के अंतर्गत अनेक कार्यों द्वारा समाज कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है| इसी श्रृंखला में संस्थान द्वारा चलाया जा रहा कार्यक्रम प्राकृतिक आपदा सहायता एवं पुनर्वास कार्यक्रम- समाधान, प्राकृतिक आपदाओं से ग्रस्त समाज का हर प्रकार से सहयोग करते हुए उनके लिए निरंतर कार्यरत रहता है| हाल ही में गुजरात में आयी प्राकृतिक आपदा से हजारों लोगों को बाढ़ के रूप में सामना करना पड़ रहा है| जल-मग्न हुई धरती पर लोगों को अनेकों मुसीबतों का सामना कर पड़ रहा है| स्थिति इतनी विकट है की दैनिक अनिवार्य वस्तुओं का भी अभाव है| इस समस्या में भी संस्थान ने राहत सामग्री उन केन्द्रों तक पहुंचाई जहाँ तक जन साधारण का पहुँच पाना सम्भव नहीं है| अहमदाबाद के धोड़का विस्तार में जाकर वहाँ की कलेक्ट्री ऑफ़िस, धोड़का में यह सामग्री राहत पीड़ितों के लिए सरकार द्वारा निर्मित केन्द्रों तक पहुंचाई गयी| इन लोगों के सहायतार्थ गुजरात, अहमदाबाद-शाखा व् युवा परिवार परिवार सेवा समिति के सहयोग से धोड़का विस्तार में 4000 फ़ूड पैकेट्स, 4000 पानी के पाउच, 200 कम्बल, बिछोने एवं दवाइयाँ इत्यादि बांटे गए| संस्थान द्वारा किए जा रहे इन निःस्वार्थ प्रयासों को सरकारी, गैर- सरकारी संस्थाओं व् लोगों द्वारा सराहा गया है| 

DJJS Ahmedabad center extends relief services in flood struck areas of Gujarat

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox