Read in English

संस्थान की चंडीगढ़ शाखा ने 22 अक्टूबर को Green City Walkathon का आयोजन किया| Walkathon के शुभारंभ से पहले आयोजित विशेष कार्यक्रम में माननीय गृह सचिव श्री अनुराग अग्रवाल जी ने जनमानस को संबोधित किया| उन्होंने पर्यावरण के संरक्षण को चण्डीगढ़ के हर कोने तक ले जाने का आह्वान किया| स्वामी गुरुकृपानंद जी ने लोगों को गुरुदेव सर्व श्री आशुतोष महाराज जी के पर्यावरण संरक्षण से सम्बंधित विचारों से अवगत करवाया| उन्होंने बताया कि पर्यावरण की संभाल व बचाव की ज़िम्मेदारी हर व्यक्ति की है क्यूंकि यह हमारी साँझी धरोहर है| लेकिन अफ़सोस आज इस बात को भुला दिया गया है| इसलिए जन-जन को अपनी ज़िम्मेदारी का अहसास दिलाने व जागरूक करने के लिए इस विशेष रैली का आयोजन किया गया है| Retired Justice Punjab & Haryana High Court श्री के.सी.पुरी जी, चंडीगढ़ के गृह सचिव श्री अनुराग अग्रवाल जी, हरियाणा के Advocate General श्री बलदेव राज महाजन जी, भाजपा के राज्य अध्यक्ष श्री संजय टंडन जी, चंडीगढ़ की मेयर श्रीमती आशा जसवाल जी, भाजपा के ज़िला अध्यक्ष श्री देवी सिंह जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार जी, PGI के पूर्व प्रोफेसर डॉ. एन.एम. गुप्ता जी, चंडीगढ़ सेक्टर- 32,46 के MC श्री गुरप्रीत सिंह ढिल्लों जी, MC श्री मोहम्मद खुर्शीद जी, MC श्री सचिन जी, MC श्री जगतार सिंह जी, MC श्री शक्ति देव शाली जी, सनातन धर्म मंदिर के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार जी Trader Welfare Association,सेक्टर- 46 के अध्यक्ष श्री बलविंदर सिंह जी आदि गणमान्य अतिथियों ने झंडा दिखाकर cyclathon को रवाना किया| इस cyclathon में DJJS के 500 निष्काम कार्यकर्ता शामिल हुए व हजारों तक जागरूकता का संदेश पहुँचाया गया| 

DJJS Chandigarh organizes 'Green City Walkathon'

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox