Read in English

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की 15वें प्रवासी भारतीय दिवस में ख़ास उपस्थिति नज़र आई| परम पूजनीय गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के सशक्त नेतृत्व में साध्वी प्रज्ञा भारती ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रवासियों के समक्ष हमारी सभ्यता, हमारी संस्कृति विषय पर चर्चा की साथ ही भारत को लेकर गुरुदेव के विशाल दृष्टिकोण को भी रखा| 

DJJS participates in 15th Pravasi Bhartiya Diwas

साध्वी जी ने वहाँ उपस्थित प्रवासी भारतियों को सम्बोधित करते हुए कहा, “प्रयागराज कुम्भ महा उत्सव में प्रवासी भारतीय दिवस की अपनी एक महत्वपूर्ण जगह है| एक स्थान पर समाज के इतने गणमान्य अतिथियों का मौजोद होना अपने आप में परिवर्तन का सूचक है| भारत ऋषि मनीषियों की भूमि रही है और आज इस सभा में हम सभी को चिंतन करना होगा, मंथन करना होगा अपने राष्ट्र के विकास में, अपनी अपनी भूमिका निभानी होगी| हम सभी भारत के जागरूक नागरिक हैं, और अपने देश को संगठित करना हमारा कर्तव्य बनता है| हम सभी को भारत को पुन: जगद्गुरु का स्थान दिलवाना हो|"

पैनल पर विशिष्ट अतिथियों में गुरुदेव की शिष्या साध्वी प्रज्ञा भारती साथ उपस्थित अन्य गणमान्य अतिथि हैं :     

DJJS participates in 15th Pravasi Bhartiya Diwas
  •    डॉ सर सुधीर एम् पारिख - पद्म श्री अवॉर्डी, एलिस आइलैंड मैडल ऑफ़ हॉनर अवॉर्डी, क्लीनिकल एसोसिएट प्रोफेसर, यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेडिसिन एंड डेंटिस्ट्री ऑफ़ नई जर्सी, अमेरिका 
  • श्री चनद्रशेकर एल. डी. शर्मा - कंसलटेंट केरिटिफ़िएड मेडिटेटर, रिपब्लिक ऑफ़ त्रिनिडाड एंड टोबैगो 
  • डॉ संजना जॉन - समाजसेवी व् फैशन डिज़ाइनर, न्यू  यॉर्क 

पैनल डिस्कशन के उपरान्त "She The Change - नारी उद्यमी अवार्ड्स" का विशेष आयोजन किया गया |जिसमे गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्यासाध्वी प्रज्ञा भारती ने उत्तराखंड की माननीय राज्यपालश्रीमती बेबी रानी मौर्य, माननीय इंद्रेश कुमार जीआर.एस.एस के वरिष्ठ प्रचारक और तारा गाँधी भट्टाचार्जी के साथ मंच पर 30 प्रवासी महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मान दिया | साथ ही उन्हें संस्थान की विभिन्न गतिविधियों से भी अवगत करवाया

प्रवासी भारतीय दिवस में उपस्थित राष्ट्रीय व् अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ने  ने दिव्य ज्योति के सामाजिक व् आध्यात्मिक कल्याण के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों को सराहा|

कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि:

·        डॉ रजनी सरीन, अध्यक्ष, विदेशी विभाग, बी. जे.पी.यू.पी. व  सदस्य, PIOCCI 

·       सतीश के.शर्मा, मुख्या सचिव, नेशनल कौंसिल ऑफ़ हिन्दू टेम्पल्स, यूनाइटेड किंगडम  

·         डॉ नुपुर कोहली, फोर्ब्स अंडर 30 फेलो ऑफ़ वर्ल्ड इकनोमिक फोरम 

·        डॉ सुसवाना सुजित नैर, संयुक्त सचिव,कम्युनिटी सर्विसेज,कुवैत 

 

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox