पिछले कई दशकों में मानव द्वारा वनों की कटाई और संसाधनों के अत्याधिक दोहन से पर्यावरणीय असंतुलन ने प्रकृति पर गंभीर रूप से प्रभाव डाला है। इसका सीधा असर प्राकृतिक आपदाओं व् बिमारियों के रूप में सामने आया है| आज इस समस्या से जूझने के लिए प्रत्येक वर्ग व् मानव को अपना सहयोग देना होगा| संरक्षण ने इस समस्या को समूल समाप्त करने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का कार्य आरम्भ किया है| इसी आन्दोलन के अतर्गत पिछले वर्ष नूरमहल शाखा द्वारा हजारों पेड़ लगाए गए। इसवर्ष नूरमहल क्षेत्र के आसपास लगभग 28000 पौधों का रोपण किया गया| स्थानीय स्तर पर विकसित औषधीय और फल उत्पादक पेड़ों जैसे नीम, बाहेरा, कानेर, पीपल, चुरासिया, जामुन, लीची और अनार आदि के बागानों को पुन: स्थापित करने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। साथ ही साथ जन साधारण को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है| 25 अगस्त को दिल्ली की रोहणी सेक्टर 15 शाखा ने क्षेत्रीय लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हेतु रैली का आयोजन किया| इस रैली के अंतर्गत साध्वी ममता भारती जी व् साध्वी कामाख्या भारती जी ने वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए volunteers के साथ पौधों को लगाया| रोहिणी क्षेत्र के एक पार्क को साफ़ करते हुए लोगों को भी अपने आस- पास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया| इस अवसर पर दिव्या श्रीवास्तव- RWA President, Sec 15 भी उपस्थित रहीं| 27 अगस्त को महाराष्ट्र, नागपुर शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में साध्वी पुष्पा भारती जी व् स्वामी अनिशानंद जी ने शातावारी, गिलोय, घृतकुमारी, ब्रह्मी, पारिजात, Lemongrass और Aloe vera आदि पौधों का वितरण करते हुए बताया कि वृक्ष ही प्रकृति संतुलन व् रक्षण हेतु मुख्य अंग है| आरोग्य भारती स्कूल से उपस्थित सुश्री शीतल जैन जी ने लोगों को औषधीय पौधों के गुणों से परिचित करवाया| इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ कैलास चोपड़े और डॉ सुनीता चोपड़े जी भी उपस्थित रहे| 1 सितम्बर को पंजाब की होशियार पुर शाखा द्वारा जिला तहसील complex में स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने हेतु परिसर कर्मचारियों के लिए Cleanliness drive चलायी गयी| स्वामी उन्मेशानंद जी व् स्वामी सज्जनानंद जी ने लोगों को स्वच्छता व् स्वस्थ जीवन की एहमियत से रूबरू करवाया| इस अवसर पर श्री अरविंद प्रकाश शर्मा- तहसीलदार और श्री नरेश गुप्ता -Secretary, Red Cross Society, होशियारपुर आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे|
