Read in English

कपूरथला, पंजाब: तीज मुख्य रूप से महिलाओं का त्योहार है, जो महिलाओं के बीच उत्साह और उमंग को लाता है। इस त्योहार में महिलाएँ हाथों में मेंहदी लगाती है, नृत्य करती है, मस्ती भरे गीत गाती है और झूले झूलती हैं। डी.जे.जे.एस. संतुलन का मानना ​​है कि इस त्योहार का महत्व इन सभी से ऊपर है। यह त्योहार महिलाओं के गौरव को बढ़ाने एवं नारीत्व के जश्न मनाने का दिन है। इस दृष्टिकोण को देखते हुए, डी.जे.जे.एस. संतुलन ने सावन के महीने में विभिन्न शहरों में महिलाओं के साथ ‘टेक अ राइड, सेव द गर्ल चाइल्ड’ नामक एक जन-संवेदी अभियान का आयोजन किया। इस अभियान की छत्रछाया में 7 अगस्त, 2022 को डी.आई.पी.एस कॉलोनी, सौंधी एन्क्लेव, सुल्तानपुर रोड, शेखूपुर, कपूरथला, पंजाब में ऐसे ही एक समारोह का आयोजन किया गया।

DJJS Santulan observes Teej in Kapurthala, Punjab, tags it to be more than a festival of glitz

तीज पर्व विशेषत: महिलाओ को समर्पित होता है। अत: महिलाएँ इस पर्व में पूरी जोश और उत्साह के साथ भाग लेती है। इस कार्यक्रम को डी.जे.जे.एस कपूरथला में भी मनाया गया। साध्वी शिष्यों एवं माननीय मुख्य अतिथि – श्रीमती कुलवंत कौर, मेयर कपूरथला व अन्य विशिष्ट अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों द्वारा एक प्रेरणादायक नाटिका को प्रस्तुत किया गया, जिसमें हर क्षेत्र में महिलाओं के भागीदारी एवं उनके महत्व पर जोर दिया गया। इसके बाद आनंदमय पारंपरिक नृत्य ‘गिद्दा’ का प्रदर्शन किया गया। साध्वी गुरप्रीत भारती जी (डी.जे.जे.एस. कपूरथला शाखा समन्वयक) ने एक ज्ञानवर्धक प्रवचन दिया जिसमें उन्होंने यह बताया कि आज दुनिया भर में महिलाएँ अनेकानेक उपलब्धियाँ हासिल कर रही है परंतु फिर भी समाज में महिलाओं को अधीन ही समझा जाता है। उन्होंने  इस बात पर जोर देकर कहा कि तीज के त्योहार का सार महिलाओं के बीच एकजुटता है। महिलाओं को गर्व और खुशी के साथ नारीत्व को अपनाना चाहिए और एक दूसरे की मदद करनी चाहिए।

इस कार्यक्रम में 950 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने बेटियों को बचाने का संकल्प लिया। डी.जे.जे.एस का लैंगिक समानता कार्यक्रम – संतुलन, महिलाओं को आत्मा के स्तर पर सशक्त बनाकर उन्हें शक्तिहीनता के सभी बंधनों से मुक्त करने का प्रयास कर रहा है। सशक्तिकरण की यह  भावना अंततः महिलाओं से संबंधित मुद्दों को जमीनी स्तर से मिटा देगी और एक लिंग-समावेशी दृष्टिकोण स्थापित करेगी।

DJJS Santulan observes Teej in Kapurthala, Punjab, tags it to be more than a festival of glitz

इस तरह के और भी अभियानों और आयोजनों की झलक देखने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल – इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से बने रहें।

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox