Read in English

संरक्षण ने इस साल की थीम Environmental & Climate Literacy’ के तहत जन-जन को जागरूक करने का देशव्यापी अभियान चलाया| इस बार Earth Day  को Children For Earth मुहीम का रूप दिया गया| संरक्षण कार्यकर्ताओं ने जोशो ख़रोश से काम करते हुए समाज को धरती माँ के प्रति कर्तव्यों की सुध याद दिलाई| मौसम में हो रहे बदलाव, गहराते पर्यावरण संकट, धरती की बद से बदतर होती हालत और इसके प्रति इंसान की बेरुखी ने मानव को विनाश के कगार पर खड़ा कर दिया है| अपने और आने वाली पीढ़ियों के जीवन को सुरक्षित करने के लिए इंसान का अब जागृत होना निहायत जरुरी है| अतः DJJS संरक्षण के तहत विभिन्न आयोजनों द्वारा सभी को धरती की बिगड़ती दशा और ख़राब होते पर्यावरण के विषय में सचेत कर रहा है| Environmental & Climate Literacy’ के मद्देनज़र छोटे-बड़े सभी तक समस्या की विकरालता पहुंचाकर, उन्हें इसके निदान में सहभागी बनाया जा रहा है| साथ ही धरती माँ की अनमोल नियामतों के लिए आभार जताते हुए संवेदना को भी जगाने के प्रयास हो रहे हैं| प्राकृतिक संसाधनों के सही इस्तेमाल के साथ-साथ लोगों को दिनचर्या में बदलाव लाने हेतु भी जागरूक किया जा रहा है| इसी के अंतर्गत पूरे भारत के विभिन्न स्कूलों, पार्कों, समुदायों और आश्रम परिसरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गए| Earth Day पर संस्थान की विष्णु गार्डन, बरेली, कड़कड़डूमा, आगरा, कोटकपुरा व अलीगढ़ शाखा ने विशेषकर बच्चों के लिए वर्कशॉप आयोजित की| इन जागरुकता कार्यशालाओं में बच्चों को ज़िन्दगी के लिए बेहद ज़रूरी धरती की भूमिका से रु-ब-रु करवाया गया| इसका मकसद बच्चों को अभी से धरती के संरक्षक बनाते हुए उनके जीवन को प्रकृति के अनुरूप ढालना रहा| dance ballet,  drawing competition  और lecture आदि गतिविधियों द्वारा काफी मजेदार तरीके से इन बातों को रखा गया| सर्व श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य- संरक्षण प्रवक्ताओं ने बच्चों को तीन golden rules- Recycle, Reduce  and Reuse  के बारे में विस्तार से समझाया| इन सूत्रों को जीवन में अमल करने के लिए भी प्रेरित किया गया| बच्चों के साथ मिलकर किया गया वृक्षारोपण भी इस कार्यक्रम का हिस्सा रहा जिसके तहत कई जगहों पर पौधे लगाये गए| वे बच्चे व् युवा जिन्होंने ने संरक्षण द्वारा इस विषय पर पहले संदेश पाया आज वह संरक्षण युवा कार्यकर्ता बन अपने परिवारों के साथ आस-पड़ोस तक जाग्रति का सन्देश पहुंचा रहे हैं| इन्हीं युवा कार्यकर्ताओं ने इन awareness workshops  के माध्यम से और युवाओं व बच्चों को धरती को बचाने की इस सुंदर मुहीम से जोड़ा|

EARTH DAY 2017| DJJS prompts pro-environmental behavior through 'Children for Earth' campaign

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox