Read in English

पंजाब, नूरमहल स्थित आश्रम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 9 जुलाई को देव दुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया| इस अवसर पर आस-पास के क्षेत्रों से लाखों लोगों की संख्या में भक्त श्रद्धालु शामिल हुए| कार्यक्रम का शुभारम्भ गुरुदेव के पूजन व् आरती से किया गया| इस अवसर पर सर्व श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्यों ने गुरु भक्ति से ओत- प्रोत सुमधुर भजन- संकीर्तन एवं सतसंग प्रवचनों का प्रवाह किया| अपने प्रवचनों के माध्यम से स्वामी गुरु कृपानंद जी ने बताया कि परमात्मा को जानने के लिए जीवन में एक परम गुरु की आवश्कता है| गुरु द्वारा मानव को अपने वास्तविक स्वरूप का बोध होता है| इसीलिए हमारे सभी शास्त्र ग्रन्थों में गुरु की महिमा का वर्णन मिलता है| साध्वी जयंती भारती जी ने बताया कि शांति की प्राप्ति हेतु इस भौतिक जगत व् विज्ञान द्वारा अनेक प्रयास किए गए परन्तु उनके सभी प्रयास विफल रहे| सामज में व्याप्त आतंकवाद व् अशांति का अंत नहीं हो पा रहा| उन्होंने बताया की शांति का मूल मंत्र ब्रह्मज्ञान ही है| दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान इसी ब्रह्मज्ञान द्वारा समाज व् मानवता को पुनः नव प्राण प्रदान कर रहा है| कार्यक्रम में विजय सांपला मंत्री- भारत सरकार एवं अध्यक्ष भाजपा पंजाब, संतोख चौधरी- एम.पी. जालंधर, साधू सिंह- धर्मकोट मंत्री पंजाब, लाल सिंह- पूर्व मंत्री पंजाब एवं चेयरमैन मंडी बोर्ड, बाबा हैनरी– विधायक, जालंधर, बलवीर सिंह सिद्धू- विधायक, मोहली, धर्मवीर अग्निहोत्री- विधायक, तरनतारन, सोम प्रकाश- विधायक, फगवाड़ा, राजेन्द्र बेरी- विधायक, जालंधर, बलविंदर सिंह लाडी- विधायक, हरगोविंदपुरा, सुरिंदर चौधरी- विधायक, करतारपुर, गुरुप्रताप सिंह वडाला- विधायक, नकोदर, पवन टीनू- विधायक, आदमपुर, अरुण नारंग- विधायक, अबोहर, गुरकिरत कोटली- विधायक, पायल, सुनील दत्ती- विधायक, अमृतसर, अंगत सैनी- विधायक, शहीद भगत सिंह नगर, तीक्षण सूद- पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब, प्रमोद जी- प्रांत प्रचारक आर.एस.एस. पंजाब, कश्मीरी लाल खन्ना- वरिष्ठ नेता, आर.एस.एस., सुनील ज्योति- मेयर, जालंधर, राकेश राठौर- उपाध्यक्ष भाजपा एवं पूर्व मेयर पंजाब, दलजीत सिंह, आलुवालिया- अध्यक्ष कांग्रेस, जालंधर, इन्द्रजीत सिंह बुलारिया- मुख्य संसदीय सचिव पंजाब, रमेश शर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा जालंधर के अतिरिक्त और अनेक गणमान्य उपस्थित रहे| साथ ही इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री विजय सांपला, मेयर सुनील ज्योति, जिला अध्यक्ष भाजपा रमेश शर्मा व् युवा भाजपा नेता रेबिन सांपला ने पौधारोपण भी किया| कार्यक्रम के अंत में संगत के लिए प्रसाद का वितरण भी किया गया| कार्यक्रम की coverage जगवानी, दैनिक सवेरा, दैनिक जागरण और अमर उजाला आदि समाचार पत्रों द्वारा की गयी

Guru Purnima Celebrations at Nurmahal, Punjab Ashram Renew Guru-Disciple Relationship

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox