Read in English

2 सितंबर 2016 को कड़कड़डूमा शाखा द्वारा आयोजित Internal Youth Workshop  के दौरान volunteers का उत्साहवर्धन किया गया| कार्यशाला की शुरुआत में, बहुत सी गतिविधियों ने कार्यकर्ताओं में उमंग और जोश को भर दिया| फिर साध्वी चैतन्या भारती जी ने उन्हें व्याख्यान से प्रेरित करते हुए कहा कि समाज या देश के भविष्य को आकार देने में युवाओं ने सदा से ही महत्वपूर्ण योगदान दिया है| यह एक तथ्य है कि एक राष्ट्र उसकी युवा शक्ति से ही जाना जाता है| इसलिए, यह राष्ट्र के युवाओं पर निर्भर करता है कि वह अपने देश को क्या पहचान देना चाहते हैं| "ब्रह्मज्ञानी जागृत युवक होने के नाते अपने कामों से समाज में ऐसा एक उदाहरण प्रस्तुत करना जिसका दूसरे भी पालन करें, उनकी ही जिम्मेदारी है| अंत में, साध्वी जी ने पिछले कुछ महीनों में volunteers द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा भी की| साथ ही, दिल्ली में बढ़ते मादक पदार्थों के सेवन की समस्या के संबंध में और इसी दिशा में भावी कार्यवाही पर भी चर्चा की| अपनी क्षमता से समाज की सेवा करने के लिए तैयार करीब 70 युवक इस कार्यशाला से सफलतापूर्वक प्रेरित हुए| इसी के चलते, 3 सितम्बर को विष्णु गार्डन शाखा ने आसपास के युवाओं के लिए "Inherit Divine Krishna In You" नामक कार्यशाला का आयोजन किया| जिसका मकसद रहा भगवान कृष्ण से प्रेरणा पाकर जीवन को एक सही दिशा देना| कार्यशाला के दौरान, ice-breaking activities, skit, insightful lectures जैसे विभिन्न साधनों से बोध volunteers ने भगवान कृष्ण के जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत करते हुए विभिन्न कठिन परिस्थितियों में उनके द्वारा लिए गए निर्णयों को दर्शकों के सामने रखा|

Lord Krishna, who stood against all odds – a workshop organized to motivate The youth at Vishnu Garden, New Delhi

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox