संतुलन द्वारा नवरात्र पर आयोजित विशेष अभियान को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न शाखाओं ने कार्यक्रमों का आयोजन किया| विष्णु गार्डन शाखा ने आश्रम परिसर में Capacity Building Workshop के माध्यम से कन्याओं का आत्मविश्वास बढ़ाया| महीने भर आयोजित इस कार्यशाला से लगभग 25 से 30 लड़कियां लाभान्वित हुई| उन्होंने संगीत में कुशलता हासिल करते हुए विभिन्न राग, सरगम आदि सीखे| 21 से 28 सितंबर तक देहरादून शाखा ने अनेक मंदिरों में जागरूकता मुहीम चलाई| लोगों को informative counters द्वारा कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के प्रति संकल्पित किया गया| नव दुर्गा मंदिर, सर्वे चौक, राधाकृष्ण मंदिर, राजपुर रोड, सनातन धर्म मंदिर, नेहरु कॉलोनी, तपकेश्वर मंदिर, घड़ी कैंट, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, अज़बपुर, शिव शक्ति मंदिर, धरमपुर में काफी लोगों को जागरूक किया गया| Posters व pamphlets ने बेटियों को बचाने का संदेश दिया| लोगों से बातचीत कर समझाया गया कि सिर्फ नवरात्र ही नहीं बल्कि पूरे साल नारी की महिमा को इसी तरह मानें| कड़कड़डूमा शाखा ने 30 सितंबर को sensitization workshop का आयोजन किया| लगभग 80 कन्याओं के साथ महिला अपराधों व नारियों के गिरते स्तर पर चर्चा की गई| प्रतिभागियों ने Group Discussion, Question-Answer आदि के माध्यम से नारियों के प्रति गलत बर्ताव और मतभेदों पर विचार रखे| कार्यकर्ताओं ने Dance व skit से नारियों पर होने वाले अत्याचारों को दर्शाया| अंत में नारियों की उपलब्धियों व विशिष्टता को videos के माध्यम से दिखाते हुए होंसलों को बुलंद किया गया|
Subscribe Newsletter
Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox