दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के दिव्य मार्गदर्शन में, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (DJJS) की लिंग समानता और महिला सशक्तिकरण इकाई DJJS संतुलन ने 28 मार्च 2026 को गुरुग्राम के एक्सेलशियर ऑडिटोरियम में अपने वार्षिक अभियान स्वाभिमान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम महिलाओं की आत्म-जागरण से आत्म-विश्वास तक की यात्रा को दर्शाता हुआ सच्चे सशक्तिकरण के सार को समक्ष रखा। इस अवसर पर समाज के विभिन्न कर्म क्षेत्रों से आए प्रतिष्ठित महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया, जिससे एक सार्थक संवाद और चिंतन का वातावरण बना।

कार्यक्रम की शुभ शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा पवित्र दीप प्रज्वलन से हुई जिसकी शोभा बढ़ाई नॉर्थ कैप यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. नूपुर प्रकाश; जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, गुरुग्राम श्रीमती सिमरन भारद्वाज; मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गुरुग्राम डॉ. लोकवीर सिंह; प्राचार्य, द्रोणाचार्य सरकारी कॉलेज डॉ. पुष्पा आंटिल; विभागाध्यक्ष, द्रोणाचार्य सरकारी कॉलेज डॉ. मोनिका त्यागी; तथा परोपकारी एवं चेयरमैन, एक्सेलशियर अमेरिकन स्कूल, गुरुग्राम श्री हर्ष कुमार, शामिल थे।
कार्यक्रम में प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और गतिविधियों ने महिलाओं से जुड़ी पारंपरिक धारणाओं को चुनौती दी और गहन चिंतन के लिए प्रेरित किया। पहलवान अंतिम पंघाल के जीवन पर आधारित एक प्रभावशाली नृत्य नाटिका ने दृढ़ता, अनुशासन और सीमाओं को तोड़ने के साहस का संदेश दिया। वहीं “क्योंकि तुम लड़की हो” शीर्षक से प्रस्तुत एक कोरियोग्राफी ने समाज में व्याप्त लैंगिक पूर्वाग्रहों को उजागर करते हुए महिलाओं को अपनी शक्ति, साहस और भावनात्मक बुद्धिमत्ता को पहचानने और आत्मविश्वास के साथ जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक अत्यंत भावपूर्ण काव्य प्रस्तुति रही जिसे दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या एवं DJJS संतुलन की ग्लोबल हेड एवं हिंदी एवं अंग्रेजी में विश्वविख्यात राम कथा वाचिका साध्वी दीपिका भारती जी ने संगीतबद्ध प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति ने दर्शकों को भारतीय इतिहास के विभिन्न कालखंडों की यात्रा कराई, जहाँ वैदिक नारी के उन प्रेरणादायक स्वरूपों को सामने रखा गया, जिन्होंने समय की कठिन परीक्षाओं का सामना करते हुए स्वयं को समाज और देश के हित के लिए समर्पित कर दिया जैसे वीरांगना रानी चेनम्मा, जीजाबाई; क्रांतिकारी कनकलता बरुआ, रानी गैदिनल्यू; समाज सुधारक सिस्टर निवेदिता, मिर्रा अल्फासा; तथा वैदिक विदुषी मदालसा और मैत्रेयी जैसी महान महिलाओं के जीवन से परिचित कराया गया। इन सभी के जीवन ने यह सिद्ध किया कि महिलाएं सदैव से सभ्यता की संरक्षक और परिवर्तन की वाहक रही हैं। साध्वी जी ने दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के उद्घोष-“जन-जन तक अपना अमृतमयी योगदान पहुँचाएगी आएगी वह ब्रह्मबेला जब नारी सतयुग लाएगी” को दोहराते हुए स्टेज पर भारतीय वैदिक नारी के उस स्वरूप को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जहाँ नारी को ज्ञान, करुणा और शक्ति का प्रतीक माना गया है। उन्होंने उजागर किया DJJS संतुलन अपने उद्देश्य पर निरंतर कार्यरत है जो है ऐसी 21वीं सदी की नारीयों का निर्माण करना, जो आध्यात्मिक रूप से जागरूक, बौद्धिक रूप से सक्षम और सामाजिक रूप से प्रभावशाली हो।
इस अवसर पर DJJS संतुलन ने विभिन्न कर्म क्षेत्रों की उन उत्कृष्ट महिलाओं को स्वाभिमानी नारी सम्मान से सम्मानित किया, जिन्होंने अपने जीवन में संघर्ष, दृढ़ता और उपलब्धियों के माध्यम से समाज में एक अलग पहचान बनाई है। सम्मानित महिलाओं में उद्यमी महिला; क्षितिज फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की फाउंडर पूजा शर्मा; अधिवक्ता एवं संस्थापक, रीट फाउंडेशन रितु कपूर; संस्थापक, ग्रैंडमाज़ सीक्रेट कंपनी निधि तुतेजा दुआ; एविएशन इंडस्ट्री विशेषज्ञ एवं सामाजिक कार्यकर्ता दिव्या नानावटी; सहायक प्रोफेसर, द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज डॉ रेनू चौधरी; कथक विशेषज्ञ, लेखिका एवं शोधकर्ता डॉ. ऋचा जैन; मेकअप आर्टिस्ट सान्या और शिफा; तथा संगीतविद, पियानिस्ट एवं शिक्षिका स्वियातलाना रादेश्केविच शामिल थीं।
पिछले दो दशकों में DJJS संतुलन ने देशभर में लाखों महिलाओं तक अपनी पहुंच बनाई है। विभिन्न अभियानों और कार्यक्रमों के माध्यम से अब तक 6.5 लाख से अधिक महिलाओं को सशक्त बनाया गया है, जिससे संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य 5 के अनुरूप लैंगिक समानता को बढ़ावा मिला है।
दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के मार्गदर्शन में DJJS शिक्षा, लैंगिक समानता, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवा, आपदा राहत और कारागार सुधार जैसे क्षेत्रों में कार्य करते हुए एक संतुलित, समान और शांतिपूर्ण समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है।
अधिक जानकारी और जुड़ने के लिए DJJS संतुलन को इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स (ट्विटर) पर फॉलो करें।
