Read in English

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे प्रकल्प ‘संरक्षण’ के अंतर्गत 16 दिसंबर को मंडी डबवाली मे संस्थान से जुड़े बच्चों व महिलाओं ने जलवायु परिवर्तन के प्रति समाज को जागरूक करने हेतु एक विलक्षण रैली निकली|

Young Nature Conservators of DJJS DMK Centre Call Forth Masses to Act against Climate Change

जलवायु परिवर्तन के चलते आज समाज ऐसी स्थिति मे है कि विश्व का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जो इसके प्रभाव से बचा हुआ हो| समस्या इतनी गंभीर हो चली है कि न केवल आज का समाज इसके प्रभावों को झेल रहा है अपितु आने वाली पीढ़ी का भी अस्तित्व संकट मे है| आज अखबारों मे जगह-जगह अकाल पड़ने की खबर पढ़ने को मिलती है, जिसके परिणामस्वरूप भुखमरी और जल की समस्या बढ़ती दिखती है| और इसका प्रभाव सबसे अधिक समाज के बच्चे व महिलाएं झेल रहे हैं| जलवायु परिवर्तन के बड़ते प्रभावों के चलते आज प्रभावित क्षेत्रों मे रहने वाले बच्चे शिक्षा से वंचित है जिसके चलते उनके भविष्य पर प्रश्ञ्चिन लगा है| साथ ही समाज के कि शिक्षा संसाधनों के अभाव मे ये लोग उचित स्वास्थ्य का खर्च भी नहीं उठा पाते | बात यदि समाज के सक्षम वर्गों की कि जाये तो वे भी दूषित वातावरण की वजह से बीमारियों की चपेट मे आ रहे है, अर्थात इससे समाज के हर मानव की जीवनशैली प्रभावित हो रही है|

इसी संदर्भ मे लोगो को जागरूक करने हेतु संस्थान के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के स्लोगन-लिखित बैनर को उठा, उद्घोष करते हुए क्षेत्र वासियों से पौधे लगाने, पानी बचाने अथवा सफाई रखने के लिए आग्रह किया| उन्होने लोगों को एकजुट होकर इस समस्या का समाधान करने के लिए प्रेरित किया| आशुतोष महाराज जी की समर्पित शिष्या साध्वी दविंदर भारती जी ने लोगों को क्षेत्र की स्वच्छता मे अपना सहयोग देने के लिए भी प्रोत्साहित किया| संदेश पा लोगो ने इसमे सहयोग देने हेतु अपनी सहमति व्यक्त की| क्षेत्र के मुख्य मार्गो से होती हुई ये रैली वैष्णो माता मंदिर मे सम्पन्न की गयी| इस अवसर पर डॉ.के.वी.सिंह (ओएसडी पूर्व मुख्य मंत्री हरियाणा) अथवा राकेश बंसल (एसडीओ बीएसएनएल) भी संस्थान के सहयोग मे पधारे।

Young Nature Conservators of DJJS DMK Centre Call Forth Masses to Act against Climate Change

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox