Read in English

प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस पर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान अपने सामाजिक प्रकल्प - बोध के अन्तर्गत भारत के अनेकों शहरों में स्वामी विवेकानंद के उपदेशों को  युवाओं तक पहुंचाने का विशेष प्रयास करता  है। इसी के तहत इस  2020 जनवरी माह मे स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को जन जन तक पहुंचाने हेतु  “RISE ABOVE THE SELF” मुहिम के अन्तर्गत भाषण, रैलियों, गोष्ठियों,नृत्य नटिकाओं, विद्यालयों, चित्र कला प्रतियोगिताओं, स्कूली कार्यशालाओं आदि के माध्यम से किया गया |

Youth Day 2020:  A Mass Campaign RISE ABOVE THE SELF took the teachings of Swami Vivekananda nationwide under DJJS Bodh

स्वामी विवेकानंद के उपदेशों का प्रचार करते हुए डी.जे.जे.एस.- बोध  के कार्यकर्ताओं ने श्रोताओं को समझाया कि हर देश  का भविष्य युवाओं के अधीन  होता है और उनकी विचारधारा देश के रूपांतरण में विशेष भूमिका निभाती है।

इन कार्यक्रमों के दौरान युवाओं को समझाया गया ठीक स्वामी विवेकनंद कि तरह हर युवा में अनंत ऊर्जा है जो देश की उन्नति के लिए प्रयोग  में लाई जाय तो भारत देश को जल्द ही उच्च  शिखरों पर पाहुचाया जा सकता हैं।  देश व अध्यात्म के क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद कि अपूर्व निष्ठा से परिचित कराते हुए देश के युवाओ को सशक्त रहने  का संदेश  दिया गया तथा प्रोत्साहित  किया  गया कि देश  के निर्माण  में  लगन  और  निष्ठा  से एक जुट होकर प्रयास  करना चाहिए |

Youth Day 2020:  A Mass Campaign RISE ABOVE THE SELF took the teachings of Swami Vivekananda nationwide under DJJS Bodh

विभिन कलाओं द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन के सिद्धांतों और देश के सशक्तिकरण के उनके संकल्पों को युवाओं के समक्ष दर्शाया गया।इस तथ्य को भी उजागर किया गया कि कैसे युवाओं की सकारात्मक  सोच और उनका देश के प्रति कुछ करने का जज़्बा समाज  के उत्थान  के लिए अनिवार्य  है।

मंच प्रस्तुतियाँ जैसे की कला नृत्य नाटिका द्वारा यह दर्शाया गया कि आज के युवा अपने महत्वाकांक्षाओं  में पूरी तरह  उलझ गए  हैं जबकि  स्वामी जी ने हमेशा अपने देश को  और समाज  को अपनी निजी परिस्थितीयों के ऊपर प्राथमिकता दी।

स्वामी विवेकानंद की इनहि सब विचारिधाओ को लेते हुए भारत देश ने अनेकों राज्यों जैसे की दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू आदि मे अनेकों कार्यक्रम किए गए है | यदि आप इस मूहीम से जुड़ना चाहते है आप हामरी वैबसाइट पर जा कर इस लिंक से www.djjs.org/bodh और जानकारी ले सकते है अथवा फेस्बुक - www.facebook.com/djjsrehab द्वारा कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर सकते है | आप हमे [email protected] पर मेल भी कर सकते है |

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox